6 महीने में जबरदस्त रिटर्न देने वाले मल्टीकैप म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को चौंका दिया है। ₹26,666 महीने की SIP से एक स्कीम में निवेश ₹1.74 लाख तक पहुंच गया है। आइए देखें टॉप 6 स्कीम्स।
Mirae Asset Multicap Fund – बना ₹1.74 लाख का पोर्टफोलियो

इसने 6 महीने में 33.26% का SIP रिटर्न दिया है। ₹26,666 की मासिक SIP से कुल ₹1,59,996 निवेश ₹1,74,118 हो गया। इसकी NAV ₹14.55 है और AUM ₹3,710 करोड़। यह फंड जुलाई 2023 में लॉन्च हुआ था और अब तक 22.26% का सालाना रिटर्न दे चुका है।
Canara Robeco Multi Cap Fund – ₹1.71 लाख का रिटर्न

Canara Robeco Multi Cap Fund ने 6 महीने में 27.72% SIP रिटर्न दिया है। ₹1.59 लाख निवेश पर रिटर्न ₹1,71,935 तक पहुंच गया। NAV ₹14.8 और AUM ₹4,284 करोड़ है। इस फंड की शुरुआत जुलाई 2023 में हुई थी।
Nippon India Multi Cap Fund – सबसे बड़ा AUM

Nippon India का यह फंड 27.08% SIP रिटर्न दे चुका है। ₹1.59 लाख निवेश पर रिटर्न ₹1,71,679 मिला। इसका AUM ₹43,483 करोड़ है और NAV ₹323.8। जनवरी 2013 से अब तक 17.13% सालाना रिटर्न दिया है।
Mahindra Manulife Multi Cap Fund – स्थिर परफॉर्मर

Mahindra Manulife Fund ने 26.81% SIP रिटर्न दिया है। 6 महीने में ₹1.59 लाख निवेश ₹1,71,571 में बदल गया। NAV ₹40.64 है और AUM ₹5,408 करोड़। अप्रैल 2017 से इसने 18.86% सालाना रिटर्न दिया है।
WhiteOak Capital Multi Cap Fund – नया लेकिन दमदार

इस फंड ने 26.66% SIP रिटर्न दिया है। ₹1.59 लाख निवेश पर वैल्यू ₹1,71,511 हो गई। NAV ₹15.14 और AUM ₹1,893 करोड़ है। अगस्त 2023 में शुरू हुआ यह फंड अब तक 26.64% सालाना रिटर्न दे चुका है।
DSP Multicap Fund – अच्छा विकल्प नए निवेशकों के लिए

DSP का यह फंड 25.18% SIP रिटर्न दे रहा है। ₹1.59 लाख की SIP अब ₹1,70,914 हो चुकी है। NAV ₹12.23 और AUM ₹2,263 करोड़ है। जनवरी 2024 में लॉन्च हुए इस फंड का अब तक का सालाना रिटर्न 15.35% रहा है।