Yamaha R3: भारत में यामाहा की बाइक को खूब पसंद किया जाता है। इस कंपनी की बाइक लुक के मामले में लोगो का दिल जीतती है। यामाहा कंपनी की हर एक बाइक का लुक अन्य बाइक के मुकाबले ज्यादा शानदार होता है।
अब खबर मिल रही है की यामाहा कंपनी नये लुक और आधुनिक फीचर्स के साथ भारत में Yamaha R3 बाइक लॉन्च करने वाली है। भारत में ही इसके पेटेंट फाइल किये गए है इस वजह से जल्द ही भारतीय मार्केट में Yamaha R3 उतारी जा सकती है। इसके लॉन्च के पहले इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स सामने आये है।
Yamaha R3 Features
Yamaha R3 बाइक को युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसका एग्रेसिव लुक हर किसी को अपना दीवाना बना सकता है। अगर बात की जाए कुछ टॉप फीचर्स की तो LED हेडलाइट और DRLs, फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और अलग-अलग कंडीशन राइडिंग मोड़ जैसे शानदार फीचर्स होगे।
Yamaha R3 Engine
Yamaha R3 उन लोगो के लिए परफेक्ट होगी जो एक दमदार इंजन चाहते है। कंपनी ने Yamaha R3 में दमदार इंजन दिया है। जो लोंग ड्राइव पर यूजर्स को पूरा साथ देगा।
बात की जाए Yamaha R3 में मिलने वाले इंजन की तो कंपनी 321cc का लिक्विड कुल्ड DOHC Parallel-Twin Engine इंजन देने वाली है। जो 10,750 rpm पर 42 hp पॉवर और 9000 rpm पर 29.5 nm का टार्क जनरेट करेगा। इसके इंजन को 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।
बात करे माइलेज की तो कंपनी का दावा है की Yamaha R3 बाइक 30 से 35 किलोमीटर प्रति लिटर का माइलेज देगी। इसकी टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है।
Yamaha R3 price
भारतीय बाजार में Yamaha R3 बाइक 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इसकी प्राइस की बात करें तो 4.5 लाख से 5 लाख के बीच हो सकती है। यह बाइक उन लोगो के लिए परफेक्ट है जो हैवी इंजन के साथ भरपूर फीचर्स वाली बाइक चाहते है।