5 Most Stylish Electric Bike in india: इन दिनों भारतीय बाजार में पेट्रोल बाइक के मुकाबले इलेक्ट्रिक बाइक शौर मचा रही है। क्योंकि इलेक्ट्रिक बाइक पेट्रोल बाइक के मुकाबले ज्यादा रेंज देती है और इस वजह से पेट्रोल के खर्चे से बचा जा सकता है।
यदि आप भी इलेक्ट्रिक बाइक के चाहक है और कोई स्टाइलिश लुक वाली किफायती दाम में इलेक्ट्रिक बाइक चाहते है तो यह खबर आपके लिए हेल्पफुल साबित होगी।
भारत में इलेक्ट्रिक बाइक्स की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कुछ बाइक्स ऐसी हैं जो सिर्फ स्टाइल ही नहीं बल्कि जबरदस्त परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में भी नंबर 1 हैं।
इन बाइक्स का लुक और डिजाइन भी खास है जो हर राइडर को आकर्षित करता है। चाहे वह ओबेन Rorr हो या अल्ट्रावायलेट F77 इन बाइक्स में आपको हर वो चीज मिलेगी जो एक परफेक्ट इलेक्ट्रिक बाइक में होनी चाहिए।
यदि आप इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने के बारे में सोच रहे है तो आइये इंडिया में नंबर 1 मानी जाती 5 स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जान लेते है।
Ultraviolette F77 Superstreet
Ultraviolette F77 Superstreet की भारतीय बाजार में शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस 2.99 लाख रूपये है। इसमें 10.3 kwh पॉवर बैटरी दी गई है। जो 39.6 bhp पॉवर और 100 nm टार्क जनरेट करता है।
1 फरवरी 2025 से इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसका बेस्ड मॉडल 211 किलोमीटर और टॉप मॉडल 323 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।
Revolte RV400
Revolte RV400 की भारतीय बाजार में शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस 1.20 लाख रूपये है। इसमें कंपनी 3.24 kwh पॉवर वाली बैटरी ऑफर करती है। कंपनी का दावा है की Revolte RV400 बाइक सिर्फ 30 मिनट में 0 से 80% चार्ज होने की क्षमता रखती है। फुल चार्ज में यह इलेक्ट्रिक बाइक 150 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।
OLA Roadstar X
OLA Roadstar Xभारतीय बाजार में 2.5 kwh, 3.5 kwh और 4.5 kwh बैटरी पैकअप वेरिएंट के साथ पेश की गई है। इसमें Eco, Normal और Sports तीन राइडिंग मोड़ है।
OLA Roadstar X के बेस्ड वेरिएंट की भारतीय बाजार मे एक्स शोरूम प्राइस 74,999 रूपये है। कंपनी का दावा है की OLA Roadstar X 5.90 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इसका टॉप वेरिएंट सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज देगा।
Raptee T30
Raptee T30 में 5.4 kwh पॉवर वाला बैटरी पैकअप और 22 kw IPMSM मोटर दी गई है। यह बाइक सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की रेंज देती है। भारतीय बाजार में Raptee T30 की शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस 2.39 लाख रूपये है।
Revolt RV1+
Revolt RV1+ की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम प्राइस 99,990 रूपये है। इसमें 3.24 kwh पॉवर वाली लिथियम आयोन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है की Revolt RV1+ बाइक 3.30 घंटे में 0 से 80% चार्ज होने की क्षमता रखती है। सिंगल चार्ज में Revolt RV1+ 160 किलोमीटर की दुरी तय करती है।