Tata Sierra Auto Expo 2025: टाटा ने नए अन्दाज में लॉन्च की अपनी सियारा कार, दमदार फीचर्स और लुक के साथ आएगी मार्केट में

By
On:
Follow Us

Tata Sierra Auto Expo 2025: Auto Expo 2025 में एक से बढ़कर एक गाड़ियों का मेला लगा जिसमे लाखों की संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया। ऑटो एक्सपो में टाटा सिएरा (Tata Sierra) का भी जलवा देखने को मिला। टाटा ने अपनी पेट्रोल वेरिएंट Tata Sierra को ऑटो एक्सपो में शोकेस किया। 

टाटा मोटर्स Tata Sierra पेट्रोल, Tata Sierra EV और Tata Sierra डीजल तीनो वेरिएंट में पेश करने वाली है। कंपनी का कहना है की Tata Sierra प्रोड्क्शन के लिए तैयार है इस साल के अंत तक Tata Sierra के तीनो वेरिएंट भारतीय बाजार में लॉन्च किये जाएगे। 

ऑटो एक्सपो में शोकेस में बाद लगातार टाटा सिएरा (Tata Sierra) के फीचर्स सामने आ रहे है आइये इसमें मिलने वाले कुछ फीचर्स के बारे में जान लेते है।

Tata Sierra Features

Tata Sierra
Tata Sierra – Img Credti Auto Expo Tata Motors

टाटा सिएरा क्लासिक बॉक्सी डिजाइन और स्टाइलिश लुक के साथ आएगी। इसमें LED हेडलैंप्स, बोल्ड ग्रिल और दमदार स्टांस है जो इसके लुक पर चारचांद लगाते है। इंटीरियर में प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, एंबिएंट लाइटिंग और स्पेसियस कैबिन है। डैशबोर्ड पर बड़ा टचस्क्रीन और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया गया है।

कुछ आधुनिक फीचर्स में लेटेस्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto, वॉइस कमांड्स और ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट्स को सपोर्ट करता है। इसके अलावा रियल-टाइम अपडेट, रिमोट कंट्रोल फीचर्स और सेफ्टी अलर्ट्स स्मार्टफोन जैसे दमदार और सुविधाजनक फीचर्स होगे।

Tata Sierra Safety Features

Tata Sierra में मिलने वाले फीचर्स की बात करे तो एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि मल्टीपल एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) मिलेगा। Tata Sierra पैनोरामिक सनरूफ के साथ आएगी।

Tata Sierra EV Range

Tata Sierra EV में लगभग ऐसे ही फीचर्स होगे लेकिन रेंज की बात करे तो फुल चार्ज में Tata Sierra EV 400 से 500 किलोमीटर की रेंज देगी।

See also  Vespa 125: दमदार इंजन, स्मार्ट फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ लॉन्च हुई नई Vespa 125, बिलकुल कम कीमत में खरीद सकेंगे अब

Tata Sierra Price, Engine and Mileage

Tata Sierra पेट्रोल वेरिएंट में 1.5L या 2.0L पेट्रोल इंजन हो सकता है। पेट्रोल वेरिएंट टाटा सिएरा लगभग 18 से 20 किलोमीटर की माइलेज देगी। 

कीमत की बात करें तो इलेक्ट्रिक वेरिएंट की कीमत 28 से 30 लाख के बीच होने की संभावना है। जबकि हाइब्रिड वेरिएंट 23 से 25 लाख के बिच लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक कंफर्म कीमत और फीचर्स के बारे में खुलासा नही किया है। यह कुछ अनुमानित फीचर्स और कीमत हो सकती है।

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Related News

Leave a Comment