Tata Punch Flex Fuel: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Expo 2025) में टाटा ने इस बार कमाल करके दिखाया है। इस एक्सपो में टाटा मोटर्स ने अपनी नई पंच (Punch) फ्लेक्स फ्यूल कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया है। टाटा की पंच जो वर्तमान में भारतीय सडको पर पेट्रोल वेरिएंट की साथ दौड़ रही है।
लेकिन अब टाटा मोटर्स टाटा पंच SUV को फ्लेक्स फ्यूअल के साथ लेकर आने वाली है। यह SUV पेट्रोल नही बल्कि एथेनॉल (E85) और 100% एथेनॉल (E100) पर चलने वाली होगी। टाटा मोटर्स एक ख़ास प्रकार के इंजन फ्लेक्स फ्यूल (Flex fuel) के साथ इस SUV को भारतीय बाजार में उतारने वाली है।

फ्लेक्स फ्यूल क्या है?
वाहनों में एक ख़ास इंजन लगाया जाता है जो अन्य इंजन के मुकाबले अलग तरीके से वर्क करता है जिसे फ्लेक्स फ्यूल इंजन कहा जाता है। इससे पेट्रोल के अलावा एथेनॉल मिक्सचर पर कार को चलाया जा सकता है।
यह एक आधुनिक टेक्नोलोजी है टाटा मोटर्स लेकर आने वाली है। एथेनॉल एक बोयो फ्यूल होता है जिसे गन्ने, गेहूं और मक्का से बनाया जाता है। पेट्रोल के विकल्प में इसका उपयोग किया जा सकता है। इससे प्रदुषण से मुक्ति मिलेगी और एनर्जी सेविंग प्रदान करने में भी हेल्प करता है।
Tata Punch Flex Fuel Features
टाटा पंच के पेट्रोल वेरिएंट में जो 1-2 लिटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है वही इंजन टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल (Tata Punch Flex Fuel) होगा। लेकिन यह एथेनॉल मिक्सचर से चलने वाला अपडेटेड इंजन होगा। यह इंजन 100% एथेनॉल पर सही से वर्क करेगा।
इसमें मिलने वाला इंजन 86 bhp पॉवर और 115nm का टार्क जनरेट करने वाला होगा। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और AMT (ऑटोमेटेड मैन्युअल ट्रांसमिशन) जोड़ा गया है। भारत में बढ़ते हुए प्रदुषण को कम करने के लिए भविष्य में ऐसी कार विकसित हो सकती है।
लेकिन फिलहाल टाटा मोटर्स की तरफ से यह पहल की जाएगी। टाटा पंच फ्लेक्स फ्यूल (Tata Punch Flex Fuel) एक ईको फ्रेंडली SUV होगी। जिसे भारतीय बाजार में बहुत ही जल्दी उतारा जा सकता है।