RBSE Time Table 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए RBSE Time Table 2025 जल्द ही जारी करने जा रही है। फ़िलहाल RBSE ने बताया है की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से शुरू होंगी और राज्यभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। छात्रों और अभिभावकों के लिए यह समय बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि परीक्षा की तैयारी और अन्य योजनाओं के लिए यह समय सारणी मार्गदर्शक होगी।
इस पोस्ट में हम आपको बतायेंगे की कैसे आप Rajasthan 10th Board Time Table और Rajasthan 12th Board Time Table देख सकेंगे और उसे डाउनलोड कर सकेंगे. यह प्रक्रिया जानने के लिए पूरा लेख पढ़े.

10 वीं और 12वीं परीक्षा कार्यक्रम की मुख्य तिथियां
RBSE Time Table 2025 के अनुसार:
- परीक्षाएं 6 मार्च 2025 से प्रारंभ होकर विभिन्न तिथियों पर आयोजित होंगी।
- विस्तृत समय सारणी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होगी।
- 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के लिए सुबह और दोपहर सत्रों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- RBSE Time Table 2025 की पुष्टि के लिए केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्भर रहें।
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय और आवश्यक दस्तावेज़ों (एडमिट कार्ड आदि) साथ लेकर जाएँ।
- परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र और अन्य आवश्यक सामग्री को पहले से तैयार रखें।
- परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।
RBSE Time Table 2025 चेक करने की प्रक्रिया (Step-by-Step)
छात्र RBSE Time Table 2025 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर आसानी से देख सकते हैं। यहां इसे चेक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका दिया गया है:
स्टेप 1: RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
स्टेप 2: वेबसाइट के होमपेज पर “Latest Updates” के सेक्शन में “Time Table 2025” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: यहां पर उपलब्ध विकल्पों में से 10वीं या 12वीं कक्षा की समय सारणी के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आगे आप समय सारणी का पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: अब भविष्य में उपयोग के लिए समय सारणी का प्रिंट आउट निकाल लें और इसे अपनी अध्ययन योजना में शामिल करें।
10 वीं और 12वीं के विद्यार्थी कैसे करें परीक्षा की तैयारी
- समय सारणी के अनुसार विषयों को प्राथमिकता दें।
- मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों का अभ्यास करें।
- अपने कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें।
- परीक्षा के एक दिन पहले पर्याप्त नींद लें और तनावमुक्त रहें।
महत्वपूर्ण सूचना
अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए, परीक्षार्थी RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से जाएं। यदि किसी प्रकार की समस्या हो, तो छात्र अपने विद्यालय या RBSE हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
RBSE Time Table 2025 छात्रों को अपनी तैयारी को व्यवस्थित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इसे ध्यान में रखते हुए अपनी पढ़ाई में पूरी मेहनत और समर्पण से जुट जाएं।