Kia Syros on Road Price: किआ ने फाइनली अपनी सबसे पॉपुलर SUV सिरोस (Kia Syros) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ किआ सिरोस एसयुवी पेश की है।
इसमें आपको अलग-अलग वेरिएंट HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTX+, HTX+ (O) देखने मिलेगे। भारतीय बाजार में Kia Syros के बेस्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 9 लाख रूपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट की प्राइस 17.80 लाख रूपये रखी है।
लेकिन ऑन रोड आते-आते Kia Syros की प्राइस में थोड़ी बढ़ सकते है। आइये भारत के टॉप 7 शहरों में Kia Syros की ऑन रोड प्राइस के बारे में जान लेते है।
Kia Syros On-Road Price
CITIES | HTK (Price in Lakhs) | HTX+(O) (Price in Lakhs) |
MUMBAI | 10.52 | 20.51 |
BANGALORE | 10.78 | 20.98 |
CHENNAI | 10.69 | 21.15 |
DELHI | 10.18 | 20.24 |
HYDERABAD | 10.77 | 20.97 |
KOLKATA | 10.41 | 19.78 |
AHMEDABAD | 9.92 | 18.85 |
Jaipur | 10.32 | 19.34 |
यह कीमत किआ सिरोस के बेस मॉडल से लेकर टॉप मॉडल तक की रेंज को दिखाती है। अलग-अलग वेरिएंट में फीचर्स और टेक्नोलॉजी के अनुसार कीमत में अंतर हो सकता है जिससे आप अपने बजट और जरूरत के हिसाब से सही मॉडल चुन सकते हैं। सटीक ऑन रोड प्राइस जानने के लिए आप अपने नजदीकी किआ (KIA) डीलरशिप पर विजिट करें।
आइये किआ सिरोस में मिलने वाले कुछ फीचर्स और दमदार इंजन पर भी एक नजर डाल लेते है।
Kia Syros Features
Kia Syros में मिलने वाले कुछ टॉप फीचर्स की बात करें तो 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड सीट्स, BOSE प्रीमियम साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा और की-लेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट जैसे आधुनिक और लेटेस्ट फीचर्स है।
सिक्योरिटी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रिब्यूशन) और ADAS (Advanced Driver Assistance System) है।
Kia Syros Engine
कंपनी किआ सिरोस में 1.5L पेट्रोल और डीजल इंजन ऑफर करती है। इसमें ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलेगे। Kia Syros बेहतर माइलेज और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस देती है।