Multibagger Inox Wind: मोतीलाल ओसवाल फर्म ने बताया उर्जा सेक्टर का अगला मल्टीबेगर शेयर, जल्द छुएगा ₹210 की टारगेट प्राइस

By
On:
Follow Us

Multibagger Inox Wind: रिन्यूएबल ऊर्जा सेक्टर में मजबूत संभावनाओं को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने Multibagger Inox Wind पर बुलिश रुख अपनाया है। फर्म ने इस स्टॉक पर ₹210 का टारगेट प्राइस दिया है, जो मौजूदा कीमत ₹176.85 से करीब 19% ऊपर है। इनॉक्स विंड को “Buy” रेटिंग के साथ कवर किया गया है।

मजबूत ऑर्डर बुक और विस्तार की योजनाएं

FY25 के अंत तक Inox Wind की ऑर्डर बुक 3.2 गीगावॉट तक पहुंच चुकी है, जो अगले दो साल के लिए शानदार रेवेन्यू की गारंटी देती है। कंपनी के पास चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं जिनकी कुल सालाना क्षमता 2.5 GW है। यह कंपनी 2 MW और 3 MW के विंड टरबाइन जनरेटर बनाती है।

इनॉक्स विंड की सहायक कंपनी Inox Green Energy Services (IGESL) 5.1 GW की O&M पोर्टफोलियो को संभालती है, जबकि दूसरी सब्सिडियरी Inox Renewable Solutions (IRSL) सोलर और हाइब्रिड EPC सहित क्रेन सर्विसेज जैसे नए सेगमेंट में एंट्री कर रही है।

भारत के ऊर्जा भविष्य में विंड का बड़ा रोल

Motilal Oswal के अनुसार, 2030 तक भारत की रिन्यूएबल एनर्जी मिक्स में विंड एनर्जी का हिस्सा 20% तक पहुंच सकता है। अमेरिका में यह हिस्सा 39%, चीन में 33% और UK में 42% है। ऐसे में भारत के लिए यह ग्रोथ का बड़ा मौका हो सकता है।

सरकारी नीतियों से मिलेगा समर्थन

Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) द्वारा प्रस्तावित RLMM बदलाव से घरेलू कंपनियों को बढ़त मिल सकती है। 

चीनी कंपनियों की तुलना में भारतीय OEMs जैसे SUEL और Multibagger Inox Wind को लोकल सोर्सिंग नियमों से फायदा हो सकता है।

See also  PM Mudra Yojana Loan Scheme: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के 10 लाख तक का लोन पाएं, ऐसे करना होगा आवेदन

फाइनेंशियल ग्रोथ और रीस्ट्रक्चरिंग से मिलेगा बूस्ट

FY25 से FY28 के बीच Inox Wind की EBITDA ग्रोथ 38% CAGR तक पहुंच सकती है। कंपनी का टारगेट FY28 तक 1.8 GW विंड टरबाइन इंस्टॉलेशन और 9.6 GW की O&M पोर्टफोलियो का है। 

साथ ही, हाल ही में Inox Wind और Inox Wind Energy का मर्जर हुआ है, जिससे ₹2,000 करोड़ की देनदारियों में कटौती संभव हो सकेगी।

Multibagger Stock की तरह रहा प्रदर्शन

पिछले पांच सालों में Multibagger Inox Wind ने करीब 1675% का जबरदस्त रिटर्न दिया है। 2020 में इसका भाव ₹9.96 था, जो अब ₹176.85 पर ट्रेड कर रहा है।

तीन सालों में यह स्टॉक 794% तक भागा है। हालांकि जून में इसमें 10% की गिरावट भी देखी गई थी, लेकिन मार्च से मई तक लगातार तेजी रही।

निवेशकों के लिए क्या है संदेश?

Inox Wind एक मजबूत ग्रोथ स्टोरी के साथ सामने आया है, खासकर भारत के रिन्यूएबल एनर्जी विज़न के चलते। हालांकि, निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है, क्योंकि वैल्यूएशन में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए विचार और सिफारिशें संबंधित ब्रोकरेज फर्म या विश्लेषकों के हैं। निवेश से पहले किसी प्रमाणित वित्तीय सलाहकार की राय अवश्य लें।

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Related News

Leave a Comment