Top Indian Bikes: भारत में रॉयल एनफील्ड की बुलेट बाइक युवाओं की पहली पसंद मानी जाती है। यह बाइक इसके पावरफुल इंजन और स्टाइलिश लुक की वजह से जानी जाती है। युवाओं में रॉयल एनफील्ड को लेकर कुछ अलग ही क्रेज देखने मिलता है।
अधिकतर लोग तो बुलेट में मिलने वाले पावरफुल इंजन की वजह से इसे खरीदना पसंद करते है।
अगर आप भी बुलेट सिर्फ पावरफुल इंजन की वजह से खरीदने के बारे में सोच रहे है तो इसके विकल्प में और बाइक का भी चुनाव कर सकते है। जिसमे रॉयल एनफील्ड की Royal Enfield Classic 350 से भी दमदार इंजन मिलेगा।
TVS Ronin Special Edition
अगर आप बुलेट की जगह कोई और दमदार इंजन वाली बाइक खरीदने का प्लान बना रहे है तो टीवीएस की TVS Ronin Special Edition खरीद सकते है।
इसमें कंपनी 225.9cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल कूल्ड धांसू इंजन ऑफर करती है। जो 20.1 bhp पॉवर और 19.93 nm टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में TVS Ronin Special Edition की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1.72 लाख रूपये के करीब है।
Hero Mavrick 440
यदि आप दमदार इंजन वाली बाइक चाहते है तो Hero Mavrick 440 के साथ जा सकते है। इसमें Royal Enfield Classic 350 बुलेट से भी दमदार इंजन दिया गया है।
Hero Mavrick 440 में कंपनी 440cc का ऑयल एयर कूल्ड पावरफुल इंजन प्रदान करती है। जो 26 bhp पॉवर और 37 nm का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। भारतीय बाजार में Hero Mavrick 440 की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1.99 लाख रूपये के करीब है।
Honda H’ness CB 350
इंजन के मामले में Honda H’ness CB 350 भी नंबर वन है। यह बाइक लुक और इंजन दोनों में दमदार है। Honda H’ness CB 350 में कंपनी ने 348.36cc का एयर कूल्ड, 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर से लैस पावरफुल इंजन दिया है। जो 3000 rpm पर 24.9 nm का टार्क और 5500 rpm पर 20.7 bhp पॉवर जनरेट करने की क्षमता रखता है।
Honda H’ness CB 350 की भारतीय बाजार में शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस 2 लाख रूपये के करीब है। इन सभी बाइक के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर विजिट करें।