Aadhaar Card Validity: आज के दौर में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। यह सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, मोबाइल सिम, टैक्स फाइलिंग जैसी सेवाओं में अनिवार्य हो गया है।
लेकिन क्या आधार कार्ड की कोई वैधता होती है क्या यह किसी समय बाद अमान्य हो सकता है इस विषय में कई तरह की बाते की जाती है जिनका सच जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं आधार कार्ड की वैधता से जुड़ी पूरी सच्चाई।
आधार कार्ड कभी एक्सपायर नहीं होता
यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड की कोई समाप्ति तिथि (Expiry Date) नहीं होती। यह जीवनभर मान्य रहता है और इसे समय-समय पर अपडेट कराना अनिवार्य नहीं है। हालांकि कुछ मामलों में इसे अपडेट कराना जरूरी होता है खासकर बच्चों के आधार कार्ड के लिए यह खूब जरूरी होगा।
कब हो सकता है आधार कार्ड अमान्य
आधार कार्ड सामान्य परिस्थितियों में कभी अमान्य नहीं होता लेकिन बच्चों के आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट करना अनिवार्य है। जब किसी बच्चे का आधार कार्ड 5 साल से कम उम्र में बनता है तो 5 वर्ष पूरे होने पर इसे अपडेट करना आवश्यक होता है।
इसी तरह 15 वर्ष की उम्र में दोबारा बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट करानी पड़ती है। यदि ये जरूरी अपडेट नहीं किए जाते तो आधार कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो सकता है।
इस अपडेट में बच्चे की नई फिंगरप्रिंट स्कैनिंग, आइरिस स्कैन और फोटो को रिकॉर्ड किया जाता है ताकि उनकी पहचान सही बनी रहे और भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
आधार कार्ड अपडेट कराना क्यों जरूरी है
UIDAI के अनुसार यदि किसी व्यक्ति ने 10 वर्षों तक अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट नहीं किया है तो भी यह मान्य रहेगा। लेकिन जानकारी को समय-समय पर अपडेट करने की सलाह दी जाती है ताकि सरकारी या निजी सेवाओं का लाभ उठाने में कोई कठिनाई न हो।
अगर आपके आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर या बायोमेट्रिक्स में कोई बदलाव हुआ है तो इसे अपडेट कराना जरूरी हो सकता है।
आधार अपडेट की प्रक्रिया और शुल्क
आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) में जाकर प्रक्रिया पूरी करवाई जा सकती है। बच्चों के आधार अपडेट की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होती है जबकि वयस्कों के लिए मामूली शुल्क लिया जाता है।
अगर आप नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, या बायोमेट्रिक्स को अपडेट कराना चाहते हैं तो आपको इसके लिए निर्धारित शुल्क देना होगा। हालांकि बच्चों के 5 और 15 साल की उम्र में आधार अपडेट के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता।
क्या आधार को समय-समय पर अपडेट कराना चाहिए
भले ही आधार कार्ड को अपडेट न करने से कोई कानूनी समस्या नहीं होती लेकिन अगर आपकी जानकारी पुरानी हो जाती है तो कई सरकारी और निजी सेवाओं का लाभ उठाने में परेशानी हो सकती है। इस वजह से समय-समय पर आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी हो जाता है।