Honda Rebel 300 launch Date: भारत में क्रूजर बाइक्स के शौकिनो के लिए एक बड़ा अपडेट आ रहा है। दरअसल जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाजार में होंडा रिबेल 300 (Honda Rebel 300) लॉन्च करने जा रही है। यह एक क्रूजर बाइक होगी इसका लुक काफी एग्रेसिव रखा गया है।
Honda Rebel 300 बाइक लुक के मामले तो शानदार होगी ही लेकिन पॉवरट्रेन के मामले में भी तगड़ी होगी। कंपनी Honda Rebel बाइक्स में 300cc का पावरफुल इंजन ऑफर कर रही है। अब इस बाइक की लॉन्च डेट सामने आ रही है कंपनी भारतीय बाजार में बहुत ही जल्दी इस क्रूजर बाइक को उतारने वाली है।
Honda Rebel 300 launch Date
Honda Rebel 300 (होंडा रिबेल 300) बाइक्स की लॉन्च डेट के बारे में बात करे तो कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह क्रूजर बाइक भारतीय बाजार में इसी साल के अंत में या फिर साल 2026 के शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इस बाइक के लिए युवाओं को अब ज्यादा दिन का इंतजार नही करना होगा।
Honda Rebel 300 Features
Honda Rebel 300 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में आधुनिक और लेटेस्ट फीचर्स होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक Honda Rebel 300 में मिलने वाले कंफर्म फीचर्स का खुलासा नही हुआ है। इसकी सीट की उंचाई 690mm और वजन लगभग 170 किलोग्राम के करीब होगा। अधिक फीचर्स के बारे में कुछ भी अपडेट मिलते ही इसी प्लेटफोर्म के माध्यम से आपके साथ शेयर करेगे।
Honda Rebel 300 Engine
Honda Rebel 300 में मिलने वाले इंजन का खुलासा हो चूका है। कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ Honda Rebel 300 में 286cc का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कुल्ड इंजन होगा। यह बाइक इंजन के मामले में प्रचलित क्रूजर बाइक्स को पटखनी देगी।
Honda Rebel 300 price
Honda Rebel 300 की प्राइस के बारे में भी खुलासा हो चूका है जो एक अनुमानित प्राइस मानी जा सकती है। भारतीय बाजार में Honda Rebel 300 की शुरूआती एक्स शोरूम प्राइस 2.4 लाख रूपये के करीब होने के अनुमान है।