Tata Mutual Fund की ओर से पेश Tata Large & Mid Cap Fund ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। फरवरी 1993 में लॉन्च हुए इस ओपन-एंडेड इक्विटी फंड को बाज़ार में काम करते हुए 32 साल से अधिक हो चुके हैं। फंड ने शुरुआत से अब तक 17.30% का सालाना कंपाउंड रिटर्न (CAGR) दिया है।
₹10,000 की SIP से बना ₹3.81 करोड़ का फंड
अगर किसी निवेशक ने 1 जुलाई 2000 से इस स्कीम में हर महीने ₹10,000 की SIP की होती, तो 25 सालों में उसकी कुल निवेश राशि ₹29.6 लाख होती।
लेकिन रिटर्न्स को देखते हुए यह रकम आज बढ़कर ₹3.81 करोड़ हो गई होती। यह प्रदर्शन Tata Mutual Fund की दीर्घकालिक रणनीति और अनुशासित पोर्टफोलियो मैनेजमेंट को दर्शाता है।
SIP PERFORMANCE
Period | Amt. Invested | Tata Large & Mid Cap Fund Returns | Rs. | Nifty Large Midcap 250 TRI Returns | Rs. | Nifty 50 TRI Returns | Rs. |
1 Year | ₹1,20,000 | -2.77% | ₹1,18,219 | -0.91% | ₹1,19,416 | 4.64% | ₹1,22,950 |
3 Year | ₹3,60,000 | 13.75% | ₹4,41,557 | 17.81% | ₹4,67,802 | 14.08% | ₹4,43,671 |
5 Year | ₹6,00,000 | 16.60% | ₹9,07,841 | 19.96% | ₹9,85,268 | 15.56% | ₹8,84,886 |
Since Inception | ₹29,60,000 | 17.30% | ₹3,81,13,265 | 15.38% | ₹1,40,94,069 | 14.65% |
- पहली क़िस्त: 01 जुलाई 2000
- फण्ड मेनेजर: चन्द्रप्रकाश पडियार (Managing Since 3-Sep-2018)
- असिस्टेंट फण्ड मेनेजर: मीता शेट्टी (Managing Since 1-Nov-2019)
बेंचमार्क से भी बेहतर प्रदर्शन
Tata Large & Mid Cap Fund ने न केवल स्थिर रिटर्न दिया है, बल्कि अपने बेंचमार्क Nifty Large Midcap 250 TRI को भी कई सालों में पीछे छोड़ दिया है।
5 साल में इस फंड ने 16.60% रिटर्न देकर निवेश को ₹9.07 लाख तक पहुंचा दिया, जबकि बेंचमार्क ने 19.96% रिटर्न दिया।
3 साल में इसने 13.75% का रिटर्न दिया, जिससे ₹3.6 लाख की SIP की वैल्यू बढ़कर ₹4.41 लाख हो गई।
1 साल में यह थोड़ा कमजोर रहा है, जहां -2.77% रिटर्न के साथ वैल्यू ₹1.18 लाख रही।
कैसा है फंड का स्ट्रक्चर?
यह फंड कम से कम 35% निवेश लार्ज कैप और 35% मिड कैप कंपनियों में करता है, जबकि बाकी 30% फ्लेक्सी कैप स्ट्रेटेजी के अंतर्गत मैनेज किया जाता है।
फंड मैनेजर्स चंद्रप्रकाश पडियार और मीता शेट्टी की देखरेख में यह पोर्टफोलियो “Growth at Reasonable Price” की रणनीति के तहत ऑपरेट किया जाता है, जिसका उद्देश्य उच्च विकास वाली और आकर्षक मूल्यांकन वाली कंपनियों में निवेश करना है।
डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो, अनुशासित दृष्टिकोण
फंड में 53 कंपनियों के स्टॉक्स शामिल हैं, जिनमें टॉप-10 में करीब 45% का वेटेज दिया गया है। शेष पोर्टफोलियो भी बेंचमार्क की कॉपी नहीं है, बल्कि बॉटम-अप एनालिसिस पर आधारित है, जिससे हर स्टॉक का अपना महत्व है।
निष्कर्ष
Tata Mutual Fund का यह स्कीम लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है। ₹100 से भी SIP की शुरुआत संभव है और बिना लॉक-इन पीरियड के यह निवेशकों को लचीलापन देता है। अगर आपका लक्ष्य करोड़ों का फंड बनाना है, तो Tata Large & Mid Cap Fund जैसी स्कीमें आपको सही दिशा दिखा सकती हैं।