REET Result 2025: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने REET Result 2025 को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 27 फरवरी और 28 फरवरी 2025 को तीन शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम अब 8 मई 2025 को जारी किए गए हैं।
जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
परीक्षा शेड्यूल और प्रक्रिया
REET 2025 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर 2024 से शुरू होकर 15 जनवरी 2025 तक चली थी। इसके बाद 20 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे।
परीक्षा 27 फरवरी को दो पालियों में और 28 फरवरी को एक पाली में आयोजित हुई।
27 फरवरी की पहली शिफ्ट: सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक
27 फरवरी की दूसरी शिफ्ट (लेवल 2): दोपहर 3:00 से शाम 5:30 बजे तक
28 फरवरी की शिफ्ट (लेवल 2): सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक
Answer Key और आपत्तियां
REET 2025 की आंसर की 25 मार्च को जारी कर दी गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां 25 मार्च से 31 मार्च तक मांगी गई थीं। इस दौरान लगभग 2200 आपत्तियां दर्ज की गईं, जिनका समाधान करने के बाद अब REET Result 2025 जारी किया गया है।
REET Result 2025 कैसे चेक करें?
जो अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे निम्नलिखित प्रक्रिया के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: वहां “REET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4: सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा।
स्टेप 5: भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण सूचना
REET Result 2025 की घोषणा के साथ अब अगली प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो गई है। जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी भी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी।
REET Result 2025 Important Link
रीट रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।