Rajasthan CET 12th Level Score Card: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा के मार्क्स आज 21 फरवरी 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं।
इससे पहले इस परीक्षा का रिजल्ट 17 फरवरी 2025 को पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया था जिसमें केवल सफल अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल किए गए थे। अब सभी अभ्यर्थी अपने व्यक्तिगत स्कोर कार्ड देख सकते हैं।
परीक्षा का आयोजन और आवेदन प्रक्रिया
इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 सितंबर से 1 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए गए थे। इसके बाद परीक्षा का आयोजन 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक किया गया। परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई:
- पहली पारी: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- दूसरी पारी: दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक
इस परीक्षा में कुल 15,41,601 अभ्यर्थियों ने भाग लिया जिनमें से 9,17,681 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं।
रिजल्ट और मार्क्स की घोषणा
परीक्षा का रिजल्ट सबसे पहले 17 फरवरी 2025 को जारी किया गया था। उस समय केवल चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी किए गए थे। अब 21 फरवरी 2025 को बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों के लिए स्कोर कार्ड उपलब्ध करा दिया है।
मार्क्स चेक करने की प्रक्रिया
अपने राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल परीक्षा के मार्क्स चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
स्टेप 1: सबसे पहले, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद होमपेज पर मौजूद कैंडिडेट कॉर्नर में जाएं और रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद Rajasthan CET 12th Level Marks 2025 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
स्टेप 5: इसके बाद फिर गेट Rasult बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 6: इतना करते ही आपका स्कोर कार्ड आपकी स्क्रीन पर जारी हो जायेगा।
स्टेप 7:आप अपने मार्क्स का प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख सकते हैं।
अन्य प्लेटफार्म से मार्क्स चेक करने की सुविधा
अभ्यर्थी अपने मार्क्स न केवल आधिकारिक वेबसाइट से, बल्कि एसएसओ पोर्टल के माध्यम से भी देख सकते हैं। यह विकल्प अभ्यर्थियों को उनके स्कोर को चेक करने में अधिक सुविधा प्रदान करता है।
Rajasthan CET 12th Level Score Card Link
1st Link: राजस्थान सीईटी 12वीं स्कोर कार्ड लिंक
2nd Link: राजस्थान सीईटी 12वीं स्कोर कार्ड लिंक