New Passport Rules: नए पासपोर्ट नियम से बढ़ सकती हैं आपकी परेशानियां विदेश जाने से पहले जान लें ये बड़ा बदलाव

By
On:
Follow Us

New Passport Rules: पासपोर्ट एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो किसी व्यक्ति की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। यह विदेश यात्रा के लिए जरूरी होता है और इसके बिना किसी अन्य देश की यात्रा करना संभव नहीं होता। चाहे आप घूमने जा रहे हों या पढ़ाई के लिए विदेश जाना हो एवं व्यापारिक कार्यों के लिए यात्रा करनी हो या किसी अन्य कारण से देश से बाहर जाना हो पासपोर्ट के बिना यह संभव नहीं है।

हाल ही में भारत सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव किए हैं जिन्हें जानना जरूरी है। इन बदलावों का उद्देश्य पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया को अधिक सरल और पारदर्शी बनाना है। अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं या अपने मौजूदा पासपोर्ट को रिन्यू करवाने की योजना बना रहे हैं तो आपको इन नए नियमों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

पासपोर्ट नियमों में  हुए बदलाव

भारत सरकार ने पासपोर्ट नियमों में अहम संशोधन किया है। 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे आवेदकों के लिए सिर्फ सरकारी जन्म प्रमाण पत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा। हाल ही में पासपोर्ट अधिनियम 1980 में संशोधन को प्रभावी करने के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

पहले पासपोर्ट के लिए आधार, पैन या स्कूल सर्टिफिकेट जैसे कई दस्तावेज मान्य थे लेकिन अब केवल जन्म प्रमाण पत्र ही स्वीकार किया जाएगा। यह बदलाव आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगा साथ ही फर्जी दस्तावेजों पर रोक लगाएगा।

अगर आप अपने बच्चे का पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तो जन्म के तुरंत बाद नगर निगम या पंचायत से प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

See also  PM internship scheme: पीएम इंटर्नशिप का दूसरा चरण शुरू 1 लाख उम्मीदवारों को मिलेगा मौका ऐसे करें स्टेप वाइज आवेदन

नए पासपोर्ट नियम में बदलाव 

भारत सरकार ने पासपोर्ट नियमों में बदलाव करते हुए जन्म तिथि के प्रमाण के लिए नए मानक निर्धारित किए हैं। अब 1 अक्टूबर 2023 या इसके बाद जन्मे आवेदकों के लिए केवल आधिकारिक जन्म प्रमाण पत्र ही वैध दस्तावेज माना जाएगा। यह प्रमाण पत्र नगर निगम, जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार या जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के तहत मान्यता प्राप्त प्राधिकरण द्वारा जारी होना चाहिए।

हालांकि जो लोग 1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे हैं वे अन्य दस्तावेजों जैसे कि ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट या अन्य दस्तावेज का उपयोग कर सकते हैं। इस संशोधन को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित करने के बाद लागू कर दिया जायेगा।

यह नया नियम पासपोर्ट आवेदन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाएगा और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल पर रोक लगाने में हेल्पफुल साबित होगा।

पासपोर्ट विदेश यात्रा के लिए जरूरी दस्तावेज

भारतीय पासपोर्ट आपकी पहचान और नागरिकता का सबूत होता है जो विदेश यात्रा के लिए अनिवार्य है। यह तीन तरह का होता है जिसमे पहला सामान्य पासपोर्ट आम नागरिकों के लिए होता है। इसके अलावा दूसरा आधिकारिक पासपोर्ट होता है जो सरकारी अधिकारियों के लिए मान्य होता है। जबकि राजनयिक पासपोर्ट उच्च पद पर कार्य कर रहे अधिकारीयों के लिए होता है। 

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Related News

Leave a Comment