---Advertisement---

Jio SoundPay: देशभर के दूकानदारों के लिए बड़ा ऑफर! Jio दे रहा है 1500 रुपये की जबरदस्त बचत, जानिए कैसे

By
On:
Follow Us

Jio SoundPay: जियो भारत फोन इस्तेमाल करने वाले मर्चेंट्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब UPI पेमेंट की जानकारी देने के लिए अलग से साउंड बॉक्स रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रिलायंस जियो ने जियो भारत फोन पर एक नई और बेहद उपयोगी सुविधा जियो साउंड-पे लॉन्च की है और सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा लाइफटाइम के लिए बिल्कुल मुफ्त है।

जियो साउंड-पे फीचर हर UPI पेमेंट पर बिना किसी साउंड बॉक्स के तुरंत मल्टीलैंग्वेज ऑडियो कन्फर्मेशन देता है। इस सुविधा से मर्चेंट्स का टाइम और पैसा दोनों बचेगा।

मर्चेंट्स को होगी 1500 रूपये की बचत

रिलायंस जियो ने अपने बयान में बताया है कि वर्तमान में छोटे मर्चेंट्स को साउंड बॉक्स के लिए हर महीने करीब 125 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

लेकिन अब जियो साउंड-पे के मुफ्त में उपलब्ध होने से Jio Bharat यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी। इस नई सुविधा की मदद से मर्चेंट्स सालाना लगभग 1,500 रुपये तक की बचत कर सकेंगे।

699 रूपये में मिलता है जियो भारत फोन

रिलायंस जियो ने जियो भारत फोन को लॉन्च किए हुए अब एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। यह दुनिया का सबसे किफायती 4G फोन है जिसकी कीमत सिर्फ 699 रुपये से शुरू होती है।

जियो भारत सीरीज में J1, B2, B1, K1 Karbonn, V2, V3 और V4 जैसे मॉडल्स शामिल हैं। इस फोन पर आपको 455 से ज्यादा लाइव TV चैनल अलग-अलग भाषाओं में देखने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही इसमें जियो सिनेमा, सावन और जियोपे जैसे प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स भी उपलब्ध हैं।

See also  Aaj Ka Rashifal 2 January 2025: अगर आपकी भी राशी इन 3 राशियों में आती है तो आज आपकी किस्मत चमकने वाली है, यहाँ से पढ़िए जानकारी

जियो भारत फोन के जरिए आप न केवल UPI पेमेंट भेज और प्राप्त कर सकते हैं बल्कि यह 23 भाषाओं का सपोर्ट भी प्रदान करता है। साथ ही इसमें एक कैमरा भी शामिल है जो इसे और ज्यादा उपयोगी बनाता है।

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Leave a Comment