Home Loan Rate Cut: अगर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं या पहले से लोन चुका रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है, देश के कई प्रमुख बैंकों ने होम लोन पर ब्याज दरों में कटौती कर दी है, जिससे आपकी EMI कम हो सकती है।
RBI के फैसले से किन बैंको ने अपनी ब्याज दरें घटाई है और कितनी घटाई है आइए जानते है विस्तार में।
किन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें?
रेपो रेट में कटौती के बाद कई बड़े बैंकों ने अपनी ब्याज दरें कम की हैं। इनमें प्रमुख इस प्रकार है,
केनरा बैंक: 9.25% से घटकर 9.00% (12 फरवरी 2025 से लागू)
बैंक ऑफ बड़ौदा: 8.90% (10 फरवरी 2025 से लागू)
बैंक ऑफ इंडिया: 9.35% से घटकर 9.10% (7 फरवरी 2025 से लागू)
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: 9.25% से घटकर 9.00% (11 फरवरी 2025 से लागू)
पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 9.25% से घटकर 9.00% (10 फरवरी 2025 से लागू)
इंडियन ओवरसीज बैंक: 9.35% से घटकर 9.10% (11 फरवरी 2025 से लागू)
RBI के फैसले का असर
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 7 फरवरी 2025 को अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक में रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की, जिससे यह 6.25% हो गया। इस फैसले से बैंकों के लिए फंड्स सस्ते हो गए, और उन्होंने ग्राहकों को इसका सीधा लाभ देना शुरू कर दिया।
RLLR क्या है और इसका क्या मतलब है?
रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) वह दर होती है, जिस पर बैंक ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं। यह सीधे RBI के रेपो रेट से जुड़ी होती है। अगर रेपो रेट घटता है, तो RLLR भी कम हो जाती है, जिससे आपके होम लोन की ब्याज दर भी घटती है।
बैंक ज्यादातर होम लोन फ्लोटिंग रेट पर देती हैं, इसलिए उनके लोन की ब्याज दरें RLLR से जुड़ी होती हैं।
नए और पुराने ग्राहकों पर असर
नए ग्राहक: तुरंत कम ब्याज दर का फायदा उठा सकते हैं।
पुराने ग्राहक: जिनका लोन फ्लोटिंग रेट पर है, उन्हें बैंक की अगली ब्याज दर समीक्षा के समय लाभ मिलेगा। यह आमतौर पर 3 से 6 महीने में होता है।
क्या यह होम लोन लेने का सही समय है?
बिल्कुल सही समय है क्योकि ब्याज दरों में कमी से आपकी EMI कम हो सकती है या फिर आप कम समय में लोन चुका सकते हैं। साथ ही, बैंक अपने नए ग्राहकों को आकर्षक ऑफर भी दे सकते हैं।
अगर आप अपने घर का सपना साकार करना चाहते हैं, तो यह सुनहरा मौका हो सकता है। लोन लेने के लिए जो भी दस्तावेज लगते है वो लेकर अपने नजदीकी बैंक साखा से इस लोन के बारे में बात कर सकते है।