Honda Shine 125: स्टाइलिश लुक व दमदार इंजन के साथ मात्र ₹89 हजार में हौंडा शाइन लॉन्च, फ्यूल सेविंग टेक्नोलॉजी से मिलेगा बेहतर माइलेज

By
Last updated:
Follow Us

Honda Shine 125: होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) बाइक होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle & Scooter India- HMSI) की सबसे पॉपुलर और बजट फ्रेंडली बाइक है।

यह बाइक भारतीय सडको पर सालों से राज कर रही है लेकिन कंपनी समय-समय पर होंडा शाइन को अपडेटेड वर्जन के साथ लॉन्च करती है। इस वजह से हर बार होंडा शाइन में कुछ नया देखने मिलता है।

अब कंपनी ने एक बार फिर से होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) को अपडेट करके भारतीय मार्केट में उतारा है। यदि आप किफायती दाम और शानदार माइलेज वाली बाइक चाहते है तो हालही में अपडेट होकर आई होंडा शाइन 125 (Honda Shine 125) खरीद सकते है। 

न्यू होंडा शाइन में आपको क्या नया मिलने वाला है आइये जान लेते है।

Honda Shine 125 style and color option

बात करे डिजाइन की तो न्यू Honda Shine 125 में की डिजाइन में कंपनी ने ज्यादा कुछ बदलाव नही किये है। डिजाइन पुरानी वाली Honda Shine जैसा ही रहेगा।

हालांकि New Honda Shine 125 में कंपनी काफी सारी कलर ऑप्शन लेकर आई है। इस बार आपको Pearl Igneous Black, Geny Gray Metallic, Matte Axis Gray Metallic, Rebel Red Metallic, Decent Blue Metallic और Pearl Siren Blue जैसे ढेर सारे कलर ऑप्शन के साथ होंडा शाइन 125 मिल जाएगी।

Honda Shine 125 Features

होंडा ने अपनी नई Shine 125 को कई बेहतरीन अपडेट्स के साथ लॉन्च किया है जिससे यह बाइक न सिर्फ माइलेज के मामले में बल्कि स्टाइल और टेक्नोलॉजी में भी और बेहतर हो गई है।

See also  Mahindra XUV 3XO Electric: 400KM रेंज के साथ महिंद्रा जल्द लेन जा रही है XUV 3XO का इलेक्ट्रिक अवतार, वो भी सबसे सस्ती कीमत पर

न्यू होंडा शाइन 125 में मिलने वाले कुछ फीचर्स की बात की जाए तो डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और कंबी-ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) विद इक्वलाइज़र जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स होगे।

Honda Shine 125 Engine and Performance

Honda Shine 125 में कंपनी OBD2B-कंप्लायंट 123.94cc PGM-Fi इंजन दे रही है। जो एक दमदार और पावरफुल इंजन माना जाता है। यह इंजन 11bhp पावर और 11Nm टॉर्क के साथ आता है जिससे स्मूथ और एफिशिएंट राइड मिलेगी। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

Honda Shine 125 price

नई 2025 Honda Shine 125 की कीमत आपके बजट में फिट बैठने वाली है। इसके ड्रम वैरिएंट की शुरुआती कीमत 84,493 रूपये रखी गई है जबकि डिस्क वैरिएंट के लिए आपको 89,245 रूपये खर्च करने होंगे।

यह बाइक अपने शानदार फीचर्स और किफायती दाम के कारण ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Related News

Leave a Comment