---Advertisement---

MP Board Admit Card 2025: MP बोर्ड 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड हुए जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

By
On:
Follow Us

MP Board Admit Card 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने साल 2025 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board Exam 2025 Date

मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक चलेंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएंगी।

दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एकल शिफ्ट में होंगी। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि उन्हें हर परीक्षा के दिन सुबह 8:00 बजे तक अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 29 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है।

MP Board Admit Card 2025 Download

स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

स्टेप 2: लिंक चुनें: होमपेज पर मौजूद ‘परीक्षा/नामांकन फॉर्म’ के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एडमिट कार्ड लिंक ढूंढें: अगले पेज पर ‘MP Board Admit Card 2025 Download Link’ पर क्लिक करें।

स्टेप 4: लॉगिन करें: अपना रोल नंबर, जन्मतिथि या अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।

स्टेप 5: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें: एक बार लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

See also  RAS Pre Admit Card Released: राजस्थान आरएएस परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से अभी डाउनलोड करें

छात्रों के लिए जरूरी सुचना

परीक्षा के दिन समय प्रबंधन बेहद जरूरी है। छात्रों को ध्यान रखना होगा कि परीक्षा हॉल के गेट सुबह 8:45 बजे बंद हो जाएंगे इसलिए समय पर पहुंचना अनिवार्य है।

सुबह 8:50 बजे छात्रों को उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी और उसके बाद सुबह 8:55 बजे प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। यह सुनिश्चित करें कि आप समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर सभी निर्देशों का पालन करें।

अधिक जानकारी के लिए आप MPBSE की आधिकारिक नीचे दिए गये लिंक के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

MP Board Admit Card 2025 important Link

आधिकारिक वेबसाइट

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Leave a Comment