TATA SUV Discount: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी टाटा अपने ग्राहकों को खुश करने के लिए अपनी सबसे पॉपुलर टाटा कर्व एसयुवी (TATA Curv SUV) पर बंपर छुट लेकर आई है। इस छुट के तहत ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट मिलेगा।
टाटा मोटर्स की लोकप्रिय एसयूवी टाटा कर्व अब तक के सबसे बड़े डिस्काउंट ऑफर के साथ उपलब्ध है। फरवरी 2025 में इस गाड़ी के ICE और EV वेरिएंट खरीदने पर ग्राहकों को जबरदस्त बचत का मौका मिलेगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑफर में ग्राहकों को 50,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है जिसमें कैश डिस्काउंट के साथ-साथ एक्सचेंज बोनस भी शामिल किया गया है। अगर आप इस डील का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं और ऑफर की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
MY2025 और MY2024 मॉडल पर भारी छूट
अगर आप टाटा कर्व ICE मॉडल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो MY2025 स्टॉक पर 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं MY2024 मॉडल खरीदने पर यह छूट 50,000 रुपये तक जा सकती है।
टाटा कर्व को भारतीय बाजार में दमदार स्टाइल और बेहतरीन फीचर्स के लिए जाना जाता है। इस SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 19.20 लाख रुपये तक सेल होता है।
आइये इस SUV में मिलने वाले कुछ फीचर्स पर भी एक नजर डाल लेते है।
टाटा कर्व SUV के शानदार फीचर्स और दमदार माइलेज
टाटा मोटर्स की टाटा कर्व SUV भारतीय बाजार में अपने स्पोर्टी डिजाइन, एडवांस फीचर्स और दमदार माइलेज के लिए जानी जाती है। यह गाड़ी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक वेरिएंट में उपलब्ध है।
टाटा कर्व के टॉप फीचर्स में ग्राहकों को फ्यूचरिस्टिक कूपे-स्टाइल डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ, 10।25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ADAS (Advanced Driver Assistance System), वेंटिलेटेड सीट्स और केबिन में एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलेगे।
बात करें माइलेज की तो पेट्रोल वेरिएंट 18 से kmpl, डीजल वेरिएंट 22 से 24 kmpl और EV वेरिएंट सिंगल चार्ज में 400 से 500 किलोमीटर की रेंज देता है।
टाटा कर्व SUV की प्राइस
भारतीय बाजार में ICE (पेट्रोल/डीजल) की SUV की एक्स शोरूम प्राइस 10 से 17 लाख के बीच है। जबकि EV वेरिएंट 17 से 19.20 लाख रूपये में मिल जाता है।
टाटा की इस SUV पर मिल रहे डिस्काउंट और फीचर्स की अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी टाटा डीलरशिप पर विजिट करें।