Reliance Relaunched Shein: साल 2020 में जब भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई तब भारत सरकार ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 50 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। इनमें TikTok और Shein जैसे लोकप्रिय ऐप्स भी शामिल थे।
यह घटना भारत और चीन के बीच तनाव को और बढ़ा गई थी और भारत ने अपने डिजिटल फ्रंट को सुरक्षित बनाने के लिए कड़े कदम उठाए थे। लेकिन अब लगभग 5 साल बाद Shein भारत में फिर से वापसी कर रहा है।
इस बार इसे अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल ने लॉन्च किया है और यह ऐप भारत में रिलायंस द्वारा डेवलप और लाइसेंसिंग एग्रीमेंट के तहत पेश किया गया है।
फिर लॉन्च हुआ Shein ऐप
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल ने भारत में फिर से 5 साल के बाद Shein ऐप को लॉन्च किया है। कुछ मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को चुपचाप इस एप के बारे में मुकेश अंबानी की कंपनी द्वारा ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया गया है। अब यह एप भारत में यूज होने के लिए उपलब्ध होगा।
बड़ी बात यह है की Shein ऐप यूज करने वाले यूजर्स के डाटा भारत में ही स्टोर किये जाएगे। पिछले साला ही Shein ऐप को दुबारा लॉन्च करने के लिए रिलायंस द्वारा पार्टनरशिप किया गया था। अब Shein ऐप 5 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में दुबारा लॉन्च हुआ है।
2012 में Shein ऐप हुआ था लॉन्च
बता दे की साल 2012 में Shein ऐप चीन में लॉन्च हुआ था। इसके बाद भारत में भी इसे पेश किया गया था। हालांकि भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के चलते 2020 की साल में Shein ऐप सहित काफी सारी चाइनिस एप पर भारतीय सरकार द्वारा बैन लगाया गया था। अभी Shein ऐप का हैडकार्टर सिंगापुर में मौजूद है।