Mahindra Veero CNG: कार जैसा केबिन धांसू फीचर्स महिंद्रा ने लॉन्च किया महिंद्रा वीरो सीएनजी पिकअप, देगा 480 किलोमीटर रेंज

By
On:
Follow Us

Mahindra Veero CNG: स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपना Mahindra Veero CNG पिकअप लॉन्च किया है। यह एक कमर्शियल व्हीकल होगा जिसमे कंपनी ने आधुनिक फीचर्स और कार जैसा केबिन दिया है।

Mahindra Veero पिकअप सीएनजी से चलने वाला होगा इस वजह से काफी अच्छा माइलेज देगा। सितंबर 2024 में कंपनी ने पहली बार Mahindra Veero CNG पिकअप को पेश किया था। अब इसे भारतीय बाजार में सेल के लिए रखा गया है।

Mahindra Veero CNG features

Mahindra Veero CNG में मिलने वाले कुछ टॉप फीचर्स की बात करें तो एडवांस ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। जो ड्राईवर की सेफ्टी के लिए बेस्ट होगा। इसकी मजबूत और टिकाऊ बॉडी Mahindra Veero को ख़ास बनाती है।

यह कम मेंटेनेंस कॉस्ट के लॉन्ग-लास्टिंग परफॉर्मेंस देने वाला है। Mahindra Veero सीएनजी पर चलने वाला पिकअप है इसलिए प्रदुषण भी कम करेगा। इसमें कार जैसा प्रीमियम केबिन दिया गया है जहां हर एक जरूरी सुविधा है। इसके अलावा स्मूद गियर शिफ्टिंग और बेहतर सस्पेंशन एवं आरामदायक और एर्गोनोमिक सीटें दी गई है।

Mahindra Veero CNG Range

Mahindra Veero CNG में मिलने वाली रेंज तगड़ी है। इसमें कंपनी ने 150 लिटर का बड़ा सीएनजी टैंक प्रदान किया है। यह पिकअप 1 किलोग्राम सीएनजी में 19.2 किलोमीटर की रेंज देगा।

यह व्हीकल फुल टैंक में 480 किलोमीटर की दुरी तय करने की क्षमता रखता है। आपातकालीन स्थिति में Mahindra Veero में 4.5 लिटर का पेट्रोल टैंक भी दिया गया है।

Mahindra Veero CNG Price

स्वदेशी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने Mahindra Veero CNG को दो वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। जिसमे बेस वेरिएंट 1.4 XXL SD V2 CNG की प्राइस 8.99 लाख (एक्स शोरूम) प्राइस है। जबकि टॉप वेरिएंट 1.4 XXL SD V4 (A) CNG की भारतीय बाजार में एक्स शोरूम प्राइस 9.39 रूपये रखी गई।

See also  Tata Altroz Facelift: टाटा की अल्ट्रोज फेसलिफ्ट 21 मई को होगी लॉन्च, पहले से दमदार फीचरस के साथ होगी लॉन्च, कीमत जानिए

इस पिकअप के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी महिंद्रा की डीलरशिप पर विजिट करें।

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Related News

Leave a Comment