Mahindra Car Discount: भारत की प्रमुख कार निर्माता कंपनी महिंद्रा फरवरी 2025 में अपनी टॉप और पॉपुलर कार पर बंपर छुट दे रही है। जिसमे Scorpio, Thar, XUV700, Bolero और XUV400 जैसी आधुनिक फीचर्स वाली और लेटेस्ट SUV के नाम शामिल है।
यदि आप महिंद्रा की इनमे से कोई भी SUV खरीदने के बारे में सोच रहे है तो फरवरी में यह डील पक्की कर सकते है।
आइये महिंद्रा की किन SUV पर बंपर छुट दी जा रही है जान लेते है।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा की Mahindra Scorpio भारत में सबसे लोकप्रिय SUV है। बात करें Mahindra Scorpio की कीमत के बारे में तो भारत में शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 13.62 रूपये से टॉप मॉडल 17.50 लाख रूपये तक सेल होते है।
फरवरी 2025 में कंपनी अपनी सबसे पॉपुलर Mahindra Scorpio पर ग्राहकों को 1.25 लाख रूपये तक की छुट दे रही है।

Mahindra Thar
Mahindra Thar खरीदने का सपना हर किसी का होता है। यदि आप भी Mahindra Thar खरीदने का प्लान कर रहे है तो फरवरी 2025 में ही डील पक्की करे।
भारत में Mahindra Thar की कीमत वेरिएंट के हिसाब से 11.50 लाख से 17.60 लाख रूपये के करीब है। लेकिन कंपनी ऑफर में अपने अलग-लग वेरिएंट पर 1.25 लाख रूपये तक का भारी डिस्काउंट दे रही है।

Mahindra XUV700
Mahindra XUV700 के MY24 मॉडल पर कंपनी फरवरी 2025 में तगड़ा डिस्काउंट दे रही है। बात करें कीमत की तो वेरिएंट के हिसाब से 13.99 लाख से 26.04 लाख रूपये तक Mahindra XUV700 सेल होती है।
लेकिन इन दिनों इस SUV पर कंपनी 1 लाख रूपये तक भारी डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कुछ मॉडल पर 20 से 50 हजार की छुट दी जा रही है।

Mahindra Bolero
Mahindra Bolero की भारतीय बाजार में शरुआती एक्स शोरूम प्राइस 9.79 लाख रूपये है। जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 10.91 लाख रूपये के करीब रहती है।
कंपनी अपने इस मॉडल पर 1.4 लाख रूपये तक की छुट दे रही है। वेरिएंट के हिसाब से ग्राहकों को 65000 से लेकर 1 लाख रूपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

महिंद्रा कंपनी की SUV पर इन दिनों काफी अच्छे ऑफर चल रहे है। इन ऑफर के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर विजिट करें।