LPG Price Hike: मार्च के पहले दिन आम आदमी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अब इस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं को पहले से 6 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।
हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।
तेल कंपनियों ने जहां एक ओर कमर्शियल गैस की कीमतें बढ़ाई हैं वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती कर दी है जिससे हवाई यात्रा थोड़ी सस्ती होने की संभावना है।
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह बदलाव वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव और अन्य आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है। हर महीने तेल कंपनियां इन दरों की समीक्षा करती हैं और बाजार की परिस्थितियों के अनुसार संशोधन करती हैं। ऐसे में भविष्य में कीमतों में और बदलाव हो सकता है।
क्या कहते है विशेषज्ञों
विशेषज्ञों का मानना है कि घरेलू गैस की कीमतों में स्थिरता बनाए रखना आम जनता के लिए राहत भरा फैसला है लेकिन कमर्शियल गैस की दरें बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर असर पड़ेगा। इससे खाद्य पदार्थों और अन्य सेवाओं की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
आने वाले दिनों में यदि कच्चे तेल के दामों में कोई बड़ा बदलाव होता है तो घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतें फिर से संशोधित की जा सकती हैं। सरकार और तेल कंपनियों की अगली घोषणा पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
कमर्शियल गैस सिलेंडर की ताजा कीमतें
तेल कंपनियों द्वारा संशोधित दामों के अनुसार प्रमुख शहरों में कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली – ₹1803
- कोलकाता – ₹1913
- मुंबई – ₹1755.50
- चेन्नई – ₹1965
यह बढ़ोतरी व्यापारिक गतिविधियों पर असर डाल सकती है खासकर होटल और कैटरिंग सेक्टर में। ऐसे में खाने-पीने की चीजों की कीमतें भी बढ़ने की संभावना है।
घरेलू गैस सिलेंडर पर क्या है अपडेट
कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मार्च में देश के बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें इस प्रकार हैं:
- दिल्ली – ₹803
- कोलकाता – ₹829
- मुंबई – ₹802.50
- चेन्नई – ₹818.50
इस स्थिरता के चलते आम उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी अतिरिक्त बोझ का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि भविष्य में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के आधार पर इसमें बदलाव संभव है।
हवाई सफर करने वालों के लिए राहत
गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के बीच एयर ट्रैवल करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कमी की है जिससे फ्लाइट टिकट के दाम घटने की संभावना बढ़ गई है।
प्रमुख शहरों में ATF की नई कीमतें
- दिल्ली – ₹95,311.72 प्रति किलोलीटर
- कोलकाता – ₹97,588.66 प्रति किलोलीटर
- मुंबई – ₹89,070.03 प्रति किलोलीटर
- चेन्नई – ₹98,567.90 प्रति किलोलीटर
विशेषज्ञों का मानना है कि ATF की कीमतें घटने से एयरलाइंस ट्रेवलिंग खर्च कम होगा जिससे आने वाले दिनों में फ्लाइट टिकट पर भी इसका असर दिख सकता है।