Indian Navy Group C Vacancy: भारतीय नौसेना में ग्रुप C के 327 पदों पर भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार यहां से करें आवेदन

By
On:
Follow Us

Indian Navy Group C Vacancy: यदि आप इंडियन नेवी में काम करके अपना करियर बनाना चाहते है तो यह खबर आपको खुश करेगी। दरअसल इंडियन नेवी ने ग्रुप C बोट क्रू स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 327 पदों को भरा जाएगा जिसमें सिरंग ऑफ लस्कर, लस्कर वन, फायरमैन और टोपास जैसे पद शामिल हैं।

इस भर्ती के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च 2025 से शुरू होकर 1 अप्रैल 2025 तक चलेगी। यदि आप इंडियन नेवी में शामिल होने का सपना देखते हैं तो यह आपके लिए एक शानदार अवसर है।

आइये इस भर्ती से जुडी डिटेल्स में जानकारी देते है।

इंडियन नेवी ग्रुप C भर्ती पदों का विवरण

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। पदों का पूरा विवरण इस प्रकार है:

  • सिरंग ऑफ लस्कर – 57 पद
  • लस्कर वन – 192 पद
  • फायरमैन – 73 पद
  • टोपास – 5 पद
  • कुल पद : 327

इंडियन नेवी ग्रुप C भर्ती आवेदन शुल्क

इच्छुक उम्मीदवारों के लिए राहत की बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी श्रेणी के अभ्यर्थी बिल्कुल मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन नेवी ग्रुप C भर्ती आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट सरकार के नियमानुसार दी जाएगी।
  • आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 के आधार पर की जाएगी।
See also  Indian Navy SSC Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में एसएससी ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन

इंडियन नेवी ग्रुप C भर्ती शैक्षणिक योग्यता

  • अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना आवश्यक है।
  • कुछ पदों के लिए स्विमिंग (तैराकी) का ज्ञान होना जरूरी है इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा अनिवार्य है।
  • अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। जिसका डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट के अंत में दिया गया है।

इंडियन नेवी ग्रुप C भर्ती चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों में किया जाएगा:

शॉर्टलिस्टिंग – आवेदन पत्रों की जांच के बाद पात्र उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

लिखित परीक्षा – चयन के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित एग्जाम डेट के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।

स्किल टेस्ट – कुछ पदों के लिए व्यावसायिक परीक्षा (स्किल टेस्ट) भी ली जाएगी।

दस्तावेज़ सत्यापन – सभी प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी।

मेडिकल टेस्ट – अंतिम चरण में अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।

इंडियन नेवी ग्रुप C भर्ती आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

स्टेप 2: रिक्रूटमेंट सेक्शन खोलें – “इंडियन नेवी ग्रुप C भर्ती 2025” के नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

स्टेप 3: पात्रता जांचें – आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानकों को पूरा करते हैं।

स्टेप 4: ऑनलाइन आवेदन करें – “Apply Online” पर क्लिक करें और आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 5: दस्तावेज अपलोड करें – स्कैन किए गए आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।

See also  Indian Coast Guard NAVIK Vacancy 2025: इंडियन कोस्ट गार्ड में नई भर्ती, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन, यहां है डायरेक्ट अप्लाई लिंक

स्टेप 6: फॉर्म सबमिट करें – सभी जानकारी की दोबारा जांच करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

इस आसान तरीके से आप आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके नोटिफिकेशन पढ़े।

Indian Navy Group C Vacancy Link

आधिकारिक नोटिफिकेशन

आवेदन लिंक

Jitendra Saini

My name is Jitendra Saini, I'm a blogger since 2019. I'm a expert Writer and Researcher in various fields like Govt Jobs, Govt Schemes, Trending aspects of society. I have worked on so many websites as a Content writer like NaukriHelp, Appno rojgar, Rojgar Bulletin etc. I always try to Deliver best and true information to my Audience.

For Feedback - agneepathscheme@gmail.com

Related News

Leave a Comment