BHIM 3.0 Launch: भारत में डिजिटल पेमेंट को और तेज और सुविधाजनक बनाने के लिए BHIM 3.0 को लॉन्च कर दिया गया है। यह भीम ऐप का तीसरा बड़ा अपडेट है, जिसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की सब्सिडियरी कंपनी NPCI BHIM सर्विसेज द्वारा डेवलप किया गया है।
इस नए वर्जन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं जिससे यूजर्स को पेमेंट करने में पहले से अधिक आसानी होगी।
स्लो इंटरनेट पर भी होगी पेमेंट
BHIM 3.0 को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अब स्लो इंटरनेट स्पीड के बावजूद भी पेमेंट में कोई बाधा नहीं आएगी। यानी इंटरनेट कमजोर होने पर भी ट्रांजेक्शन बिना रुकावट के पूरा हो जाएगा। यह फीचर उन यूजर्स के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा जो ग्रामीण इलाकों या नेटवर्क इश्यू वाले क्षेत्रों में रहते हैं।
15 भारतीय भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट
BHIM 3.0 अब 15 भारतीय भाषाओं सहित कुल 20 भाषाओं को सपोर्ट करता है। इससे अधिक से अधिक लोग अपनी लोकल भाषा में इस ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे, जिससे डिजिटल पेमेंट को अपनाने में आसानी होगी।
फैमिली मोड घर के खर्चों पर रखें नजर
BHIM 3.0 में एक नया फैमिली मोड जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स अपने घर के खर्चों को ट्रैक कर सकते हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो अपने मासिक खर्चों का हिसाब रखना चाहते हैं और बजट मैनेजमेंट पर ध्यान देते हैं।
UPI पेमेंट के लिए नए स्मार्ट फीचर्स
इस अपडेट में UPI पेमेंट को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिनमें शामिल हैं:
स्प्लिट एक्सपेंस: जिससे ग्रुप में खर्च किए गए पैसों को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर पेमेंट किया जा सकेगा।
स्पेंड एनालिटिक्स: जिससे यूजर अपने खर्चों का विश्लेषण कर सकते हैं और समझ सकते हैं कि उनका पैसा कहां जा रहा है।
बिल्ट-इन असिस्टेंट: जो यूजर्स को पेमेंट करने, बिल्स मैनेज करने और अन्य ट्रांजेक्शन में गाइड करेगा।
व्यापारियों के लिए BHIM Vega
व्यापारियों के लिए BHIM 3.0 में BHIM Vega नामक एक नया फीचर जोड़ा गया है। इसके तहत व्यापारी इन-ऐप पेमेंट रिसीव कर सकते हैं, जिससे ऑनलाइन लेनदेन और आसान हो जाएगा। ग्राहक किसी थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म पर स्विच किए बिना सीधे BHIM ऐप में ही पेमेंट कर सकेंगे।
BHIM 3.0 का रोल आउट कब होगा
BHIM 3.0 को स्टेप-बाय-स्टेप रोलआउट किया जा रहा है। अगले एक महीने के भीतर इसे पूरे देश में उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिससे करोड़ों यूजर्स को डिजिटल पेमेंट का नया अनुभव मिलेगा।
नए BHIM 3.0 से कैसे मिलेगा फायदा
स्लो इंटरनेट कनेक्शन पर भी ट्रांजेक्शन संभव होगा। इसमें भाषा की दिक्कत खत्म क्योकि 15 भारतीय भाषाओं में सपोर्ट मिलता है। सबसे ख़ास बात फैमिली मोड से घर के खर्चों पर नजर रखी जा सकती है।
इसके अलावा UPI पेमेंट में स्प्लिट एक्सपेंस और स्पेंड एनालिटिक्स जैसे एडवांस फीचर्स मिलेगे। व्यापारियों के लिए BHIM Vega से पेमेंट रिसीव करना आसान होगा।
BHIM 3.0 डिजिटल पेमेंट को और अधिक सुरक्षित, तेज और स्मार्ट बना रहा है। यदि आप डिजिटल लेनदेन का अधिकतम लाभ उठाना चाहते हैं, तो BHIM 3.0 को जल्द से जल्द अपने स्मार्टफोन में अपडेट करें।