AAI Recruitment 2025: एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में जूनियर इंजीनियर (JE) और नॉन-एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए AAI ने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक जूनियर इंजीनियर (JE) के पद के लिए 5 मार्च 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। जबकि नॉन-एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए 17 फरवरी से आवेदन शुरू होगे और 18 मार्च 2025 तक चलेगे। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार से ऑनलाइन आवेदन मंगवाये गए है।
एएआई जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती पदों का विवरण
यह भर्ती कुल 307 पदों पर हो रही है। जिसमे जूनियर एग्जीक्यूटिव के 83 पद और नॉन-एग्जीक्यूटिव के 224 पद भरे जाएगे। पोस्ट वाइस वैकेंसी की जानकारी नीचे दी गई है।
- जूनियर कार्यकारी (अग्निशमन सेवा) – 13
- जूनियर कार्यकारी (मानव संसाधन) – 66
- जूनियर एग्जीक्यूटिव (राजभाषा) – 4
- वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) – 4
- वरिष्ठ सहायक (लेखा) – 21
- वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 47
- जूनियर सहायक (अग्निशमन सेवा) – 152
एएआई जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क General / OBC / EWS कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए 1000 रूपये रखा गया है। जबकि SC / ST और All Category Female के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा।
एएआई जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती आयुसीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आधिकतम आयुसीमा में छुट दी जाएगी।
एएआई जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग रखी गई है। जिसमे 10वीं पास के साथ साथ डिप्लोमा मिकेनिकल, बैचलर डिग्री इन कोमर्स, मास्टर डिग्री इन हिंदी एंड इंग्लिश यह डिग्री धारक उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते है। लेकिन शैक्षणिक योग्यता के बारे में अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़े।
एएआई जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित एग्जाम के आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। चयन होने के बाद नोटिफिकेशन के मुताबिक 13 लाख CTC सैलरी मिलेगा।
एएआई जेई और नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1: आवेदन करने के लिए सबसे पहले AAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
स्टेप 2: इसके बाद जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते है उस पद वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसे भरे।
स्टेप 4: अब दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 5: अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6: अंत में सबमिट पर क्लिक करके आवेदन पूरा करें।