SSC GD Answer Key Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 की आधिकारिक आंसर की आज 4 मार्च 2025 को जारी कर दी है। इस परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक विभिन्न शिफ्टों में किया गया था।
भर्ती प्रक्रिया 39481 पदों के लिए आयोजित की गई है जिसका लंबे समय से उम्मीदवारों को इंतजार था। अब अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
SSC GD कांस्टेबल भर्ती विवरण
SSC ने इस भर्ती के तहत BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, असम राइफल, SSF और NCB में कुल 39481 पदों पर भर्ती निकाली है। जो कुछ इस प्रकार रखी गई है।
- BSF: 15654 पद
- CISF: 7145 पद
- CRPF: 11541 पद
- SSB: 819 पद
- ITBP: 3017 पद
- असम राइफल: 1248 पद
- SSF: 35 पद
- NCB: 22 पद
SSC GD कांस्टेबल भर्ती महत्वपूर्ण तिथि
ऑनलाइन आवेदन: 5 सितंबर से 14 अक्टूबर 2024
आवेदन संशोधन: 5 से 7 नवंबर 2024
परीक्षा तिथि: 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025
कुल आवेदक: 52,59,500
कुल पद: 39,481
कंपटीशन रेशियो: प्रति पद 133 उम्मीदवार
SSC GD कांस्टेबल आंसर की कैसे चेक करें
अगर आप SSC GD कांस्टेबल परीक्षा की आधिकारिक आंसर की डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
स्टेप 1: SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर “Answer Key” सेक्शन में जाएं।
स्टेप 3: “SSC GD कांस्टेबल आंसर की 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब आपको रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
स्टेप 5: लॉगिन करने के बाद, आपकी SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2025 की आंसर की स्क्रीन पर आ जाएगी।
स्टेप 6: इसे चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
SSC GD आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज कराएं
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर संदेह है या उसे लगता है कि कोई उत्तर गलत है तो वह ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है।
- SSC की वेबसाइट पर जाकर “Raise Objection” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपको प्रति प्रश्न ऑब्जेक्शन फीस जमा करनी होगी।
- उचित प्रमाण और विवरण के साथ आपत्ति सबमिट करें।
SSC GD Answer Key Release Link
SSC की आधिकारिक वेबसाइट: ssc.nic.in
SSC GD आंसर की चेक करने का डायरेक्ट लिंक: यहां क्लिक करें