Family Floater Plan: आज के समय में सेहत हमारी सबसे बड़ी पूंजी मानी जाती है क्योंकि सेहत सही तो सबकुछ सही है। वर्तमान में अपनी सेहत का कोई भरोसा नही है कोई इंसान कभी बीमार हो सकता है।
कोई भी बीमारी के बाद मेडिकल जांच और डॉक्टरी खर्चे से निपटना किसी भी के लिए इतना आसान नही होता है। मेडिकल इमरजेंसी के समय में हेल्थ इंश्योरेंस ही हमारे लिए बेस्ट ऑप्शन है।
मेडिकल में इमरजेंसी में हेल्थ इंश्योरेंस के रूप में फैमिली फ्लोटर प्लान (Family Floater Plan) हमारे लिए किसी वरदान से कम नही है। फैमिली फ्लोटर प्लान के जरिये एक प्रीमियम से पूरे परिवार को सुरक्षा कवर मिल जाता है।
क्या है फैमिली फ्लोटर प्लान
फैमिली फ्लोटर प्लान एक छतरी की तरह वर्क करता है। जैसे की आपके घर में 4 सदस्य है और आप 2-2 सदस्य के 2-2 लाख के दो कवरेज वाला हेल्थ इंश्योरेंस लेते है तो परिवार का कोई सदस्य बीमार पड़ने पर ₹2 लाख तक का कवरेज मिलेगा। ₹2 लाख से अधिक खर्चा होने पर आपको पैसो का इंतजान करना होगा।
जबकि फैमिली फ्लोटर प्लान लेने पर एक सिंगल प्रीमियम पर ही घर के सभी 4 सदस्य कवर हो जाते है। मान लीजिए आपे घर में 4 सदस्य है और आप ₹8 लाख का फैमिली फ्लोटर प्लान लेते है तो घर का कोई एक सदस्य बीमार पड़ने पर आप₹ 8 लाख रूपये तक का खर्चा उसके पीछे कर सकते है। जबकि इंडिविजुअल प्लान में आपको यह सुविधा नही मिलती है।
15 लोगों को कर सकते हैं कवर
फैमिली फ्लोटर प्लान की एक सबसे बड़ी ख़ास बात यह भी है की आप एक सिंगल प्रीमियम में 15 लोगो तक का कवरेज ले सकते है। हालांकि इसके लिए आपको थोडा ज्यादा प्रीमियम चुकाना पड़ेगा।
फैमिली फ्लोटर प्लान का फायदा
फैमिली फ्लोटर प्लान का सबसे बड़ा फायदा यह है की अलग-अलग पॉलिसी लेने की जरूरत नही रहती है। एक सिंगल पॉलिसी में आप घर के सभी सदस्यों को जोड़ सकते है। इससे आपको ज्यादा पॉलिसी नंबर और डिटेल आदि रखने से भी आजादी मिलेगी।