BRO Recruitment 2025: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने रसोईया, लोहार, मेस वेटर और मेशन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।
BRO भर्ती 2025 के तहत ये नौकरियां निकाली गई हैं। यह भर्ती कुल 411 पदों पर होगी।
बीआरओ भर्ती आवेदन शुल्क और आयुसीमा
इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन रखा गया है। इसलिए आवेदन प्रकिया निशुल्क रहेगी। आयुसीमा में न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को अधिकतम आयुसीमा में छुट दी जाएगी।
बीआरओ भर्ती शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग रहने वाली है। जिसमे 10वीं पास और संबंधित फिल्ड के साथ आईटीआई की डिग्री होना अनिवार्य है।
बीआरओ भर्ती पदों का विवरण
यह भर्ती कुल 411 पदों पर होगी।
- MSW Cook 153 पद
- MSW Mason 172 पद
- MSW Blacksmith 75 पद
- MSW Mess Waiter 11 पद
- Total Post: 411
बीआरओ भर्ती चयन प्रकिया
सीमा सड़क संगठन भर्ती 2025 में योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी। जिसके बाद ट्रायल टेस्ट और ड्राइविंग जैसे अन्य परीक्षणों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया में सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 50% अंक प्राप्त करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम योग्यता 40% अंक निर्धारित की गई है।
बीआरओ भर्ती महत्वपूर्ण तिथि
इस भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन 1 जनवरी 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। आवेदन शुरू होने की तारीख और अंतिम तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
बीआरओ भर्ती कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1: सीमा सड़क संगठन की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.marvels.bro.gov.in/) पर जाएं और भर्ती का विज्ञापन और आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
स्टेप 2: फॉर्म को ध्यानपूर्वक और सही जानकारी के साथ भरें। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है।
स्टेप 3: फॉर्म के साथ मांगे गए सभी दस्तावेज अटेच करे।
स्टेप 4: भरे हुए फॉर्म और दस्तावेज़ों को विज्ञापन में दिए गए पते पर समय सीमा के अंदर भेजें।